अन्तरजनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 04 मई (हि.स.)। थाना एका पुलिस व सर्विलाँस टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्यवाही कर अंतरजनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का मॉल बरामद किया है।
थाना एका क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी विश्वेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह ने 2 मई को सन्त मलिखानदास इण्टर कालेज ग्राम राजगढ थाना एका से चोरी इन्वर्टर, बैटरी व बैल्डिंग मशीन व अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही 3 मई को प्रमोद कुमार पुत्र राजवीर सिह प्राधानाचार्य आदर्श इण्टर कालेज ग्राम नगला धारू थाना एका द्वारा कालेज से एक एलसीडी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी एका संजुल पांडेय ने सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार व पुलिस बल के साथ सीसीटीवी केमरे व यक्ष एप्प की मदद व सूचना पर अभियुक्तगण नितिन पुत्र अशोक कुमार, कान्हा पुत्र निरोत्तम सिंह, योगेश उर्फ गट्टू पुत्र नरेन्द्र सिंह, विशाल पुत्र रविन्द्र सिंह वमुकेश उर्फ लालू पुत्र केहरी सिंह निवासी कुशबाहा मौहल्ला कस्बा व थाना एका को मय चोरी गये माल के साथ एटा रोड पर भट्टा के आगे, नगला सामंती तिराहे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगणों के कब्जे से 05 इन्वर्टर, 6 बैटरी, 02 मर्करी लाइट, 02 प्रिंटर, 01 कैमरा, 01 एलजी टीवी, 01 वेल्डिंग मशीन व नगदी 5200 रूपये बरामद किये हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

