हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
| May 3, 2026, 20:31 IST
फिरोजाबाद, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना जसराना पुलिस टीम ने रविवार को हत्या का प्रयास मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत आरोपित शिशुपाल पुत्र गंगा सिंह निवासी नगला टीला ने घर में घुसकर अखिलेश उर्फ संतोष के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर के भाग गया था। पीड़ित की पत्नी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी जसराना राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वाँछित आरोपित शिशुपाल गांव से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

