दुष्कर्म का आरोपित साथी सहित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 29 अप्रैल (हि.स.)। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बुधवार को बलात्कार के आरोपित को साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह बुधवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर दो वांछित अभियुक्तगण सौरभ पुत्र प्रेमपाल हाल निवासी जलौपुरा थाना टूण्डला मूल निवासी सिरौलिया थाना धन्नाहार जनपद मैनपुरी व मनीष पुत्र राजवीर निवासी जलौपुरा थाना टूण्डला को लालऊ मरघटी से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पर एक पीड़िता के साथ गलत काम करने व अभियुक्त सौरभ पर अभियुक्त मनीष के द्वारा घटना कारित करते समय मौके पर मौजूद बने रहने का आरोप है। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही कर दोनों को जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

