बुजुर्ग को पर्ची दिखा धोखाधड़ी कर ले गया था अंगूठी, आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 27 अप्रैल (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने सोमवार को धोखाधड़ी करके लोगों से गहने उतरवाकर ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में धोखाधड़ी करके लोगों से गहने उतरवाकर ले जाने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त केवल पुत्र शिवपाल निवासी पृथ्वीनाथ फाटक मन्दिर के सामने पानी की टंकी वाली गली थाना शाहगंज जनपद आगरा को बैदी की पुलिया के पास सर्विस रोड के किनारे थाना क्षेत्र उत्तर से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 9500 रुपये बरामद हुए है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने 03 अप्रैल को रामलीला द्वार के पास से एक बुजुर्ग व्यक्ति से पर्ची दिखाकर 100 के 200 और 300 करने का लालच देकर उस बुजुर्ग व्यक्ति से उसकी सोने की अँगूठी धोखाधड़ी करके ले गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

