नर्सिंग की फर्जी मान्यता प्रदान कर की थी लाखों की ठगी, प्रयागराज का आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शुक्रवार को इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग की फर्जी मान्यता प्रदान कर लाखो रूपयों की ठगी करने वाले वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम के थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग की फर्जी मान्यता प्रदान कर लाखों रूपयों की ठगी करने के मामले में वांछित अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र बच्चा राम निवासी झिरिहीरी हण्डिया थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज को उसके निवास स्थान जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

