शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने शनिवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र राजवीर सिंह निवासी देव नगर गली नंबर 8 थाना दक्षिण को जैन मन्दिर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए, जब पीड़िता ने शादी करने की कहा तो उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

