जमीन के विवाद में युवक की हत्या, आरोपित दाे पुत्राें संग गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना अरांव पुलिस टीम ने बुधवार को जमीन के विवाद में हुई युवक की हत्या के आरोपित पिता व उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध कार्यवाही कर इन्हें जेल भेजा है।
थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि गांव सुजैनी निवासी राकेश (55) का अपने चाचा सुभाष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों की माने तो यह मामला न्यायालय भी पहुंचा और फैसला भी हुआ, लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से पर काबिज थे। बुधवार को दोनों पक्षों में पुनः विवाद हो गया। आरोप है कि सुभाष व उसके पुत्रों ने राकेश पर डंडा व भाले से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे राकेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाना में नामजद तहरीर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चार घण्टे में वांछित अभियुक्त सुभाष चन्द्र, उसके पुत्र विनय और राहुल को अम्बेडकर पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डण्डा व दो भाले बरामद हुए है। सभी आरोपितों को जेल भेजा दिया गया।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

