मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने रविवार को मंदबुद्धि महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि उक्त मामले का आरोपित कमलेश पुत्र पंचम सिंह निवासी ग्राम दिवाईची ने घर में घुसकर एक मंदबुद्धि महिला के साथ जबरन गलत काम किया था। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने एक दिन पूर्व 11 अप्रैल को थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आज गश्त करते समय पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर वांछित आरोपित कमलेश को एटा रोड, एफसीआई गोदाम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

