युवती को अगवा कर दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार
| Apr 10, 2026, 20:59 IST
फिरोजाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी पुलिस टीम ने शुक्रवार को लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना नारखी पुलिस टीम ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त नवी हुसैन पुत्र अतरे निवासी शाहजंहापुर थाना घिरोर जिला मैनपुरी को राजपुर से फरिहा तिराहा निकट प्याऊ के पास, थाना क्षेत्र नारखी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर एक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उससे दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

