home page

देवरिया : पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 10 जुलाई (हि.स.) । जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित एक आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लंबे समय से पुलिस की तलाश में था।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान रायबरेली जिल के ग्राम शीतल खेड़ा निवासी हिमांशु पासवान उर्फ भीम (22) के रूप में हुई है। वह थाना लार में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित था। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। एक सूचना के बाद पुलिस ने आराेपित काे रुद्रपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक