home page

जौनपुर में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 
जौनपुर में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार


जौनपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। मीरगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार को अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आरोपित भैंस चोरी और पिकअप चोरी के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

क्षेत्राधिकारी मीरगंज प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मीरगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुजीत सरोज पुत्र शोभनाथ, निवासी करौरा, थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया। तीन अक्टूबर 2025 को मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द निवासी केशव गौतम ने अपनी भैंस चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि 23 सितंबर को करियांव निवासी जैन कुमार बिंद ने घर के सामने खड़ी अपनी पिकअप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दोनों मामलों की विवेचना के दौरान सुजीत सरोज का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में जौनपुर के मछलीशहर, मीरगंज और गौराबादशाहपुर थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव