फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 9.20 लाख ठगने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर, 12 अक्टूबर (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले में नजीबाबाद थानाक्षेत्र में साेमवार काे पुलिस ने शातिर अपराधी काे गिरफ्तार किया है।आराेप है कि उसने एक व्यक्ति से नाैकरी दिलाने के नाम पर 9.20 लाख रुपये लेने व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रकम हड़प किया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 4 सितंबर मखखाड़ा निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आराेपित ग्राम नरपाल निवासी ओमप्रकाश ने उनके पुत्र काे सरकारी नाैकरी दिलाने के एवज में 11 लाख रुपये की मांगे थे। आरोप है कि आरोपी ने 9.20 लाख रुपये प्राप्त करने के बाद कूटरचित नियुक्ति पत्र दिया और शेष रकम की मांग की। जब नियुक्ति पत्र की जांच की ताे वह फर्जी पाया गया। इसके बाद उन्हाेंने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि वांछित अभियुक्त नरपाल काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तमाम साक्ष्य के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

