चोरी की चेन और रुपये के साथ वांछित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद ,06 अक्टूबर (हि.स.)। कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार काे चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित काे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की पीली धातु की एक चेन और 6420 रुपये की नकदी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित गंगादरवाजा टूटी पुलिया निवासी आकाश उर्फ शिवशांत चोरी के एक मामले में वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से पीली धातु की एक चेन तथा 6420 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद चेन और नकदी चोरी की घटना से किस प्रकार संबंधित हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वांछित आरोपित की गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

