home page

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

 | 

गोरखपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। एम्स थाना पुलिस ने शनिवार काे शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना एम्स में दर्ज मुकदमा की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त कुशीनगर निवासी रितेश सिंह उर्फ वाल्मीकि को गिरफ्तार किया।

महिला संबंधी अपराध के इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष एम्स महेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय