धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का कराया बैनामा, आरोपित गिरफ्तार
| Sep 25, 2026, 20:17 IST
गोरखपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। गगहा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान ग्राम सोहगौरा निवासी अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वादी की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनके आधार पर वादी की जमीन का बैनामा करा लिया। शिकायत मिलने के बाद गगहा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

