home page

हाथरस: पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश काे गिरफ्तार किया

 | 
हाथरस: पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश काे गिरफ्तार किया


हाथरस, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले की सादाबाद पुलिस टीम ने 20 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपनी पहचान छुपाने के लिए साधु बनाकर घूम रहा था।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम नीरज उर्फ मेरे उर्फ श्याम पाल है। वह राम केला थाना सादाबाद का निवासी है। वह सादाबाद थान में टाॅपटेन अपराधियाें की सूची में शामिल है, उसके खिलाफ हाथरस, मथुरा , आगरा और अलीगढ़ जिलों में कुल 45 मामले दर्ज हैं। आरोपित पर साल 2006 में गैंगस्टर एक्ट का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था।

लंबे समय तक फरार रहे रहने के कारण उसके खिलाफ उद्घोषणा और कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद भी जब वह नहीं पकड़ा गया तो 18 सितंबर 2026 को उसकी गिरफ्तारी पर 25 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर सोमवार को सादाबाद राय बॉर्डर पर घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह और सादाबाद थाना पुलिस टीम शामिल थी। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना