home page

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक गिरफ्तार


गोरखपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। हरपुर बुदहट पुलिस ने रविवार काे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में थाना हरपुर बुदहट पर दर्ज मुकदमें से संबंधित अभियुक्त चांदपार निवासी अमित प्रजापति को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय