home page

शातिर चाेर तमंचे के साथ गिरफ्तार

 | 
शातिर चाेर तमंचे के साथ गिरफ्तार


औरैया, 22 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना पुलिस ने शनिवार काे एक शातिर चाेर काे गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की पिकअप (लोडर) और अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आराेपित बाॅवी चक के खिलाफ औरैया, कानपुर नगर और झांसी जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार काे मिली सूचना के बाद उसे ग्राम बढ़ुआ बंबा पुलिया से करीब 20 मीटर दिबियापुर की ओर बंबा पटरी पर घेराबंदी कर दबाेच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार