home page

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

 | 
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद


मुरादाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने रविवार को बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हरियाणा मार्का की 20 शराब की अवैध बोतले बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया को पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जीआरपी प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जीआरपी पुलिस टीम ने रविवार को बिहार के जिला लखीसराय के थाना पीरी बाजार ग्राम बरियारपुर निवासी राजा कुमार और बिहार के जिला दरभंगा थाना घनश्यामपुर के मोहल्ला पुआरी टोला निवासी गोविंद कुमार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपिताें के पास से दो पिट्ठू बैग थे, जिसमें हरियाणा मार्का की 20 अदद शराब की अंग्रेजी बोतलें बरामद हुई। जीआरपी ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपिताें ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब को खरीद कर गांव और मोहल्ले में नशा करने वाले व्यक्तियों को महंगे दामों पर बेचकर लाभ अर्जित करते हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल