उप्र की स्पेशल टाॅस्क फाेर्स ने नाईजीरियन गिराेह के अपराधी काे दिल्ली से किया गिरफ्तार
लखनऊ, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टाॅस्क फाेर्स की टीम ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर फ्राॅड करने वाले नाईजीरियन गिराेह के एक अपराधी काे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम वोगु ओबेड ओसिनाची और नाईजीरिया का रहने वाला है। साल 2022 में वह भारत बिजनेस वीजा पर आया था। वीजा खत्म होने के बाद वह दिल्ली में छिपकर अवैध तरीके से रह रहा था। दिल्ली में रहने वाले उसके कुछ दोस्ताें ने बताया कि हमलोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़कियों की फेक प्रोफाइल आईडी बनाते है। फिर भारतीय युवक—युवतियों से दोस्ती करते हैं। फिर महंगे गिफ्ट देते का बहना बनाकर बताते है कि उन्होंने जो गिफ्ट भेजे थे, वह एयरपोर्ट पर पकड़ लिया है। उसे छुड़ाने के नाम पर जुर्माना जमा कराने के नाम पर ठगी करते हैं। उसने इंग्लैंड की लड़की के नाम पर फर्जी फेसबुक बनाकर पहले लखनऊ के डालीगंज निवासी एक लड़के से कस्टम ड्यूटी, इनकम टैक्स, जीएसटी के नाम पर 68 लाख रुपये हड़प लिये थे। अभियुक्त ने स्वीकारा कि उसके अलावा कई दोस्त फेसबुक पर विदेशी नागरिक बताकर लोगों से ठगी करते हैं। ठगी की रकम मंगाने के लिए किराये का खाता भी चलाते थे।
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर भारत के विभिन्न राज्यों में ठगी की है। पुलिस ने अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए मदेयगंज पुलिस के सुपुर्द कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

