home page

कुशीनगर में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 

कुशीनगर 07 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो की स्टोरी पोस्ट करने के मामले में तरयासुजान थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया आरोपित की पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास गांव निवासी सलमान अली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ एक फोटो की स्टोरी पोस्ट की है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्ट की जांच शुरू की और पोस्ट करने वाले युवक की पहचान सलमान अली के रूप में की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि तरयासुजान थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। पुलिस सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या विवादित सामग्री पोस्ट या शेयर न करें,जिससे आपसी सौहार्द खराब हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक