home page

बाराबंकी में हिस्ट्रीशीटर 'जंगली' गिरफ्तार

 | 
बाराबंकी में हिस्ट्रीशीटर 'जंगली' गिरफ्तार


बाराबंकी, 26 जुलाई (हि.स.)। जिले की थाना माती पुलिस ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 3600 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर वांछित टिकरिया गांव निवासी अंकुल यादव उर्फ जंगली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से चोरी की थी। इसके बाद माती पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अंकुल यादव उर्फ जंगली थाना माती का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट संख्या 24ए) है। उसके खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी