धर्म परिवर्तन के लिए युवती से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दूसरे समुदाय के युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक युवती से धर्म परिवर्तन कराने, शादी की बात छिपाकर गलत सम्बन्ध रखने का आरोप है। युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि सुतुरखाना मकबूलगंज के रहने वाले युवक साहिल हुसैन का इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़की से मुलाकात हुई थी।
आरोप है कि उसने शादी की बात छिपाकर उसको प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। वहां उसका धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार लिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

