home page

प्रेमिका काे गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 

फर्रुखाबाद, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की मऊदरवाजा थाना पुलिस ने साेमवार काे एक युवक काे गिरफ्तार किया, जिसने अपने ही प्रेमिका काे गाेली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस काे उसकी काफी दिनाें से तलाश में थी।

मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि आरोपित विशाल कश्यप ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया कि एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी प्रेमिका से लगातार फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय पहले युवती ने उससे बात करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से वह आगबबूला हो गया और उससे बदला लेने की फिराक में था। बीती गुरुवार की रात काे आरोपित विशाल उसे जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया और उस पर फायर झोंक दिया। गोली लड़की के पैर में जा लगी। वहीं, आराेपित घटना काे अंजाम देकर फरार हाे गया। पुलिस और परिवार ने लड़की काे इलाज के लिए स्थानीय लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित के भाई ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए विशाल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित विशाल कश्यप कटरी क्षेत्र की तरफ भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे चिलसरा रोड पर स्थित आमिलपुर तिराहे के पास से धर दबोचा। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar