home page

नाबालिग लड़कियाें काे राजस्थान में ले जाकर शादी करवाकर अच्छा पैसा कमाने वाले दंपति गिरफ्तार

 | 
नाबालिग लड़कियाें काे राजस्थान में ले जाकर शादी करवाकर अच्छा पैसा कमाने वाले दंपति गिरफ्तार


लखनऊ, 13 जून (हि.स.)। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नाबालिग बालिकाओं को बहला—फुसलाकर राजस्थान में ले जाकर शादी करवाकर अच्छा पैसा कमाते हैं। गिराेह में शामिल दंपति काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक बाल आपचारी समेत छह अभियुक्त पकड़े गए थे।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गनियार ग्राम की रहने वाली कमलेशा ने तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उनकी नाबालिग नातिन को उनके रिश्तेदार बाल अपचारी ने अपने साथी प्रिया पटेल के साथ मिलकर बहला फुसलाकर अज्ञात स्थान पर ले गया है। मामला दर्ज कर पुलिस की चार टीम तलाश कर रही थी। पुलिस ने एक बाल आपचारी समेत छह अभियुक्तों को पकड़ा था। लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया था। वहीं गिरोह में शामिल अभियुक्तगण भूपेन्द्र व सोनम की गिरफ्तारी शेष थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपित राजस्थान निवासी भूपेंद्र और सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति-पत्नी है और पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश थी। अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग ऐसी लड़कियों को चिन्हित करते है, जो गरीब और जिनके मां—बाप नहीं होते है। उन्हें ले जाकर राजस्थान में शादी कराकर अच्छा पैसा कमाते हैं। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक