धोखाधड़ी से 45 लाख रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर, 01 जून (हि.स.)। जनपद की साइबर थाना पुलिस ने नया एटीएम कार्ड बनवाकर धोखाधड़ी से तमाम लोगों के खाते से पैंतीस लाख रुपया निकालने वाले आरोपित मोहम्मद शाबान को गिरफ्तार कर लिया है।
साइबर थाना प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बस्ती जिले के ग्राम पड़रिया निवासी मोहम्मद शाबान है। वह पूर्व में आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी था और खाताधारकों के खाता में अधिक धनराशि देखकर लालच में आ गया। उसने खाता में लगा नम्बर बदलकर नया एटीएम बनवाकर कार्ड स्वयं रिसीव करके यूपीआई बनाकर उनके खातों से धन निकालकर अपने जानने वालों के खाते में भेजकर निकालकर धोखाधड़ी किया। इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत साइबर थाना पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर जनपद संतकबीर नगर के थाना दुधारा के ग्राम सेहुड़ा से सायबर थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

