पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया
| Apr 25, 2026, 19:08 IST
देवरिया, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की बनकटा थाना पुलिस ने शनिवार को पाक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार ने बताया कि बनकटा पुलिस टीम ने एक पर अभियुक्त आरिफ अंसारी को रेलवे स्टेशन बनकटा के पास स्थित नर्सरी के समीप से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था कि 22 अप्रैल वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तत्पश्चात पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। थानेदार आनंद ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

