पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार
| Mar 31, 2026, 17:51 IST
देवरिया, 31 मार्च (हि.स.)। जनपद की थाना रुद्रपुर पुलिस ने मंगलवार काे पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित रुद्रपुर निवासी अमरजीत काे ग्राम छितही पाेखर स्थित कटरैन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लड़की काे बहला फुसलाकर ले जाने और पास्काे की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता को थाना रुद्रपुर पुलिस ने 20 मार्च को सकुशल बरामद कर लिया गया था, जिसके बाद से आरोपित की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। -----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

