प्रतापगढ़ में अवैध संबंध को लेकर हुई थी मां-बेटे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मां-बेटे की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अवैध संबंध के चलते कुदाल से प्रहार करके महिला और उसके बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार काे प्रेसावार्ता में बताया कि बीती सोमवार को थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पारा हमीदपुर में एक महिला एवं उसके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं उसी गांव में रहने वाला रणबहादुर माैर्या निकाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
अभियुक्त ने स्वीकारा कि उसका महिला से करीब तीन वर्ष से अवैध संबंध चल रहा था फिर भी वह कई लोगों से फाेन पर वार्ता करती थी। उसकी हरकत पर मैंने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। उसे यह लगा कि कही महिला धाेखा ताे नहीं दे रही है, जबकि वह महिला का पूरा खर्च उठाता था। घटना वाले दिन भी वह महिला से मिलने पहुंचा ताे देखा कि वह किसी अन्य व्यक्ति से वीडियाें कालिंग पर बात कर रही थी। यह देखकर गुस्सा आ गया और आवेश में आकर उसने महिला की कुदाल से प्रहार करके हत्या कर दी। घटना के समय उसका बेटा जग गया और चिल्लाने लगा। अपने आप को फंसता देखकर उसने लड़के की भी हत्या कर दी। जबकि वह उसे नहीं मारना चाहता था। इस वारदात के बाद से वह छिपकर रह रहा था। आज मैं बाहर भागने के लिये निकला था, तभी पकड़ लिया गया।
एसपी ने बताया कि परिजनों ने पटीदारों पर संदेह जताते हुए महिला और उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि घटना का पटाक्षेप होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी

