home page

दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


प्रयागराज, 04 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाना की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर असरौली गांव निवासी अबूबकर है। उसके खिलाफ पूरामुफ्ती थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने एक सूचना के बाद उसे टिकरी रोड स्थित ककरहा तिराहा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया है।-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल