साइबर ठगी के आरोप में युवक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस
| Feb 24, 2026, 20:57 IST
फर्रुखाबाद, 24 फरवरी (हि.स.) कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने महेशपुर गांव में दबिश देकर 5.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में गोलू ल को अपने साथ दिल्ली ले गई। उस पर आरोप है कि जस्ट डायल ऐप के माध्यम से दिल्ली के एक व्यापारी को झांसा देकर धनराशि स्थानांतरित कराई हैं।
दूरसंचार अभिलेख और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली पुलिस सीधे गांव तक पहुंची, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि साइबर ठगी का यह जाल संगठित रूप से संचालित हो रहा है। दिल्ली पुलिस के दरोगा आरआर सिंह ने बताया कि पूछ ताछ के लिए इस युवक को ले जाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

