दहेज के लिए पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 01 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना ईकोटेक-प्रथम पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपित पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना ईकोटेक -प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि चार अप्रैल 2026 को लुक्सर गांव में रहने वाली गोमती ने दहेज की मांग से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मृतका का पति रंजीत उर्फ रियांश इस घटना मे वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

