नोएडा में श्वान से यौन शोषण का मामला, आरोपित गिरफ्तार
नोएडा, 07 अप्रैल (हि.स.)। नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति के द्वारा श्वान से यौन शोषण करने का हैरानी भरा मामला मंगलवार को सामने आया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पशु प्रेमी ने संज्ञान लिया और शिकायत दर्ज कराई है। प्रकरण में थाना बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बिसरख प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि उक्त मामले में ऋषि शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह एक एनिमल ट्रस्ट चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें एक वीडियो मिली, जिसमें काशा पार्क में एक व्यक्ति श्वान (कुतिया) का यौन शोषण कर रहा है। इस मामले में पहचान के आधार पर आरोपित बंटी पुत्र रामावतार के खिलाफ थाना बिसरख में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत 11(1) (जी) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

