home page

पेट्रोल के पैसे मांगने पर मारपीट एवं फायरिंग करने वाले दो हमलावर गिरफ्तार

 | 
पेट्रोल के पैसे मांगने पर मारपीट एवं फायरिंग करने वाले दो हमलावर गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के साथ मारपीट कर फायरिंग करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।

थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा निवासी हिमांशु मितल पुत्र अशोक मितल ने 3 मार्च को थाना टूंडला पर शिकायत दी कि अभियुक्तगण समीक उर्फ चिल्ली, सनी उर्फ तितली पुत्रगढ हद्रेश बिहारी, विष्णु पुत्र छोटेलाल, कृष्णकांत पुत्र राधेश्याम निवासीगढ अलीनगर कैजरा अपने दो- तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ मोटर साईकिल व दो अन्य मोटर साइकिल पर आए और पेट्रोल डलवाया। पैसे मांगने पर इन्होंने उसके पिता अशोक मितल व सैल्स मैन विनोद कुमार निवासी गांव बैदी थाना उत्तर के साथ एक राय होकर मारपीट कर गाली गलौज की तथा जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्तगण समीक उर्फ चिली पुत्र हृदेश बिहारी व कृष्णकान्त उर्फ बिल्लू पुत्र राधेश्याम निवासीगण अलीनगर कैंजरा थाना टूण्डला को फतेहाबाद रोड होटल जय पैलेस से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तगण की निशान देही के आधार पर घटना में प्रयुक्त 01-01 तमंचा 315 बोर व 01-01 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़