home page

चार लाख की रंगदारी और जेल भेजने की धमकी देने के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार

 | 
चार लाख की रंगदारी और जेल भेजने की धमकी देने के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार


बिजनौर, 30 सितम्बर (हि.स.)। जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना पुलिस ने चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने के मामले में वांछित महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपनिरीक्षक रजत चौधरी ने बताया कि आरोपित खत्रीयान मोहल्ला निवासी वाहिद की पत्नी अनीसा को गिरफ्तार किया। झालू कस्बा निवासी इमामुद्दीन ने 18 सितंबर को हल्दौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा को सात सितंबर और दिलशाद को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अनीसा वांछित चल रही थी, उसे​ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र