बिहार से आ रही 20 लाख की चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 14 जुलाई (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस टीम व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा ने मंगलवार को संयुक्त कार्यवाही में 04 शातिर मादक तस्करों को 20 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के तार अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग से जुडे होना पाया गया है।
थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने ए.एन.टी.एफ यूनिट आगरा जोन आगरा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सूचना पर बिहार से मादक पदार्थ (चरस) लेकर फिरोजाबाद आ रहे हैं अन्तर्राज्यीय गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम बबलू कुमार पुत्र रमेश सहनी निवासी वासु टोल कबीया पोस्ट कबिया थाना भगवान पुर जिला बेगूसराय बिहार, अरविन्द साहनी पुत्र अशोक साहनी हाल निवासी 243 नगला देवजीत यमुना ब्रिज आगरा मूलतः निवासी ग्राम वासु टोल कबीया पोस्ट कबिया थाना भगवान पुर जिला बेगूसराय बिहार, विजय कुमार पुत्र अनिल कुमार महतो निवासी शाहजहांपुर देसरी थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर बिहार व मनोज कुमार पुत्र राम चरण निवासी ताल सेमरी देवरी रोड सेमरी थाना सादर कोतवाली जनपद आगरा बताए है। तलाशी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से 06 किलो 781 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी ने अनुसार बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि य़ह अवैध मादक पदार्थ (चरस) उनके द्वारा बिहार से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा आदि में सप्लाई थोक व फुटकर में करते थे।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

