home page

सोनभद्र में महिला पशु तस्कर समेत दो गिरफ्तार

 | 
सोनभद्र में महिला पशु तस्कर समेत दो गिरफ्तार


सोनभद्र, 19 मार्च (हि.स.)। कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने रानीडीह जंगल में सात गोवंश को लेकर झारखंड जा रहे एक महिला समेत दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष कोन संजीव कुमार सिंह ने बताया की पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को कोन पुलिस ने सूचना पर रानीडीह जंगल में घेराबंदी कर एक महिला समेत दो पशु तस्करों को गिरफतार किया है। इनके कब्जे से सात गोवंशाें काे बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के मेराल थाना क्षेत्र की रहने वाली शांति देवी व कनक्ष सोनभद्र निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार पशु तस्करों ने बताया की वह लोग सोनभद्र के जुगैल व चोपन क्षेत्र से पशुओं को लेकर जंगल की रास्ते बिहार, झारखंड के तस्करों के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर पश्चिम बंगाल बेचने का काम करते थे। पुलिस अब उनके अन्य साथियाें के बारे में पता लगा रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी