home page

बिजनौर: पुलिस मुठभेड़ में एक गौकश घायल, दूसरा साथी फरार

 | 
बिजनौर: पुलिस मुठभेड़ में एक गौकश घायल, दूसरा साथी फरार


बिजनौर, 19 अगस्त (हि.स.)। जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गोहावर के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।इस दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी है।

थाना प्रभारी प्रवेज कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि गोहावर के जंगल में दो आरोपित कथित रूप से गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। पुलिस काे देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पीछा करने पर आरोपिताें ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी माैके से फरार हाे गया। घायल आरोपित की पहचान नूरपुर निवासी गुल्लू के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपने साथी के साथ जंगल में गोवंश काटकर मांस बेचने की बात स्वीकार की है।

घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपित के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र