गो-तस्करी की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार
मीरजापुर, 08 मार्च (हि.स.)। जनपद में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बोलेरो वाहन, तीन गोवंश (बैल), नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम शिवपुर स्थित एक बगीचे में गोवंशों को इकट्ठा कर वाहन में लादकर वध के लिए बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिंकू यादव पुत्र स्व. गामा यादव उर्फ पप्पू निवासी सरगुजिया थाना बबुरी जनपद चंदौली तथा फिरोज पुत्र मतउल्ला निवासी कसाई मोहल्ला छोटा मीरजापुर थाना अदलहाट बताया।
पुलिस ने मौके से एक बोलेरो, तीन गोवंश, दो की-पैड मोबाइल फोन और 27,950 रुपये नकद बरामद किए। इस संबंध में थाना चुनार में मुकदमा संख्या 93/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। वहीं घटना में प्रयुक्त बोलेरो को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, निरीक्षक अपराध सत्येंद्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विनय राय, विमलेश सिंह, अनिल यादव, सिकंदर यादव, शिम्पू तथा आरक्षी भानु प्रताप सिंह शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

