वाराणसी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी का वॉट्सएप नम्बर हुआ हैक, साइबर पुलिस सक्रिय
वाराणसी, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार का मोबाइल नंबर से जुड़ा वॉट्सएप नम्बर हैक हो गया और रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को चिकित्सा कार्यालय से जुड़े कर्मचारी और चिकित्सकों को रुपये मांगने के बाद मामले की
जानकारी हुई और हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। प्रकरण की जानकारी पर सीएमओ डाॅ मुकेश
कुमार ने एक सूचना प्रसारित कर सहायक होने की जानकारी विभाग के प्रमुख लोगों को दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश ने कहा कि उनके वॉट्सएप नंबर हैक हाे गया है और साइबर हैकर द्वारा लोगों काे मैसेज भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। इस
मामले की शिकायत साइबर थाने में कर दी गई है। साइबर पुलिस हैकर को ट्रेस करने में जुटी हुई है। जिन्हें लाेगाें काे पैसे का मैसेज गया है, उनसे बातचीत कर
उक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए सावधान किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

