home page

कानपुर में चाइनीज मांझे की 70 चरखी के साथ दुकानदार गिरफ्तार

 | 
कानपुर में चाइनीज मांझे की 70 चरखी के साथ दुकानदार गिरफ्तार


कानपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने 70 चरखी चाइनीज मांझे के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि मांझा कहां से लाकर किसे बेचता था और इस गिरोह में कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम एंड हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने गुरुवार को बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके की अगुवाई में रणनीति बनाते हुए बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन का पुरवा इलाके के रहने वाले आरिफ उर्फ सैफी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके गोदाम से चाइनीज मांझे की 70 चरखियां भी बरामद हुईं हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरिफ चप्पल का कारखाना चलाने की आड़ में खतरनाक जानलेवा चाइनीस मांझे की बिक्री कर रहा था। आरोपित को गिरफ्तार कर उससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस अभियान के तहत जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिनमें तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप