home page

पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश नाकाम, 28 गोवंश के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार

 | 
पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश नाकाम, 28 गोवंश के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार


मीरजापुर, 10 जून (हि.स.)। लालगंज पुलिस ने बुधवार को गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे 28 गोवंशों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक शातिर गो-तस्कर को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को थाना लालगंज पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोवंशों को ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वाहन को पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ते हुए उन्हें कुचलने का प्रयास किया और मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम नेडीकठारी के पास ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया गया। ट्रक में सवार जाैनपुर निवासी सरफुद्दीन काे गिरफ्तार करते हुए ट्रक में क्रूरतापूर्वक बंधे 28 गोवंश के मुक्त कराया गया। आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। बरामद गोवंशों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

इस संबंध में थाना लालगंज पुलिस ने गो-तस्करी, पशु क्रूजाैरता अधिनियम, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा