बहुभोज में चली गोली, युवक की मौत
मीरजापुर, 02 मई (हि.स.)। कोतवाली देहात क्षेत्र के रानीबारी गांव में शुक्रवार देर रात बहुभोज कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि अजय (22) पुत्र भूतनाथ रैदास निवासी रानीबारी को गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में देखा गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजापुर निवासी बुंदेला पुत्र रघुनाथ ने अजय को गोली मारी। घटना की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपित बुंदेला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एएसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

