home page

10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

 | 
10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार


मीरजापुर, 08 मार्च (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त बनाफल पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को थाना अहरौरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार थाना अहरौरा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 02/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त बनाफल पुत्र स्वर्गीय झगडू निवासी ग्राम बनइमिलिया थाना अहरौरा काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में रविवार को थाना अहरौरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छातो मोड़ के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट सहित तीन अन्य मुकदमों में भी वांछित बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुनिराम यादव, उपनिरीक्षक रामदरश यादव तथा आरक्षी संजय पटेल शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा