home page

बाग में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

 | 
बाग में पेड़ से लटका मिला महिला का शव


लखनऊ, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक महिला का शव बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतका की पहचान कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि बक्खाखेड़ा गांव के पास रेलवे पटरी के पास बाग में पेड़ में दुपट्टे के सहारे महिला का शव लटका मिला। सूचना पर उपनिरीक्षक अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया। सोशल मीडिया की मदद से महिला की पहचान सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा न्यू गढ़ौरा निवासी बिमला देवी उर्फ बन्नो चौरसिया (52) के रूप में हुई। महिला के पति बालकृष्ण चौरसिया ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तथापि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक