बिजनौर : सरकारी कार्य में बाधा और विद्युत टीम से मारपीट करने के मामले में एक और गिरफ्तार
बिजनौर, 27 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में सरकारी कार्य में बाधा डालने, विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने वीडियो वायरल मामले में चांदपुर पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमे में प्रकाश में आए उपकार सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम बागडपुर, थाना चांदपुर को रविवार को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक शादाब के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बागडपुर के अवर अभियंता सुदीप कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संजीव समेत अन्य आरोपियों ने करीब 20-30 अज्ञात लोगों को बुलाकर विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस और धारा 7 सीएलए एक्ट की बढ़ोतरी की गई। मामले में मयंक पुत्र संजीव और संजीव पुत्र कल्याण सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

