home page

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

 | 
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


बिजनौर, 02 अक्टूबर (हि.स.) | जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर पुलिस ने शुक्रवार काे ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेलों से कॉपर वाइंडिंग तार व तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बिजेन्द्र राठी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब 57 किलो कॉपर तार, चोरी में प्रयुक्त नीली स्विफ्ट डिजायर कार और तार काटने व ताले खोलने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 4/5 सितंबर की रात बिजाई स्थित शान्तिवन कॉलोनी के ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल चोरी किया गया था। मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम अहमद, निजामुद्दीन, इश्तकार और कलवा, निवासी ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बंद पड़े ट्रांसफार्मरों और ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर कॉपर तार चोरी करने तथा उसे कबाड़ियों को बेचने की बात पुलिस को बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नगीना देहात और झालू-मुकरनपुर रोड क्षेत्र के 6-7 ट्यूबवेलों से तार व मशीनें चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार HR29AR7441 को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया है। मामले में फरार नईम और कासिम की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र