home page

पुलिस चौकी के पास शराब की दुकान में चोरी, 2 लाख नगद और शराब ले गए चोर

 | 
पुलिस चौकी के पास शराब की दुकान में चोरी, 2 लाख नगद और शराब ले गए चोर


बिजनौर, 18 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में गाँव पेदा पुलिस चौकी के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब दो लाख रुपये नकद और शराब लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद वायरल हो रहा है।

यह शराब की दुकान किरतपुर रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल से लगी हुई है। दुकान अभिषेक सिंह पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम मुहम्मदपुर देवमल हैं। चोरी 15 और 16 सितंबर की रात हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच चोर दुकान के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चोर दुकान से नकदी और शराब लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र