बिजनौर : मंडावर पुलिस से पांच आरोपिताें काे अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार
बिजनौर, 31 अक्टूबर (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना मंडावर पुलिस ने पांच आरोपिताें को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से चार तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर एक तमंचा 312 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 312 बोर बरामद किया है।
पुलिस उपनिरीक्षक रवि पंवार तथा उपनिरीक्षक शुभम् सक्सेना ने बताया कि शनिवार को मंडावर थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग एवं आवश्यक कार्रवाई कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आम के बाग के पास कुछ व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके में पहुंचकर घेराबंदी की और सभी पांचों आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया |
गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान अफजल पुत्र तस्लीम निवासी मोहल्ला कस्साबान, कस्बा मंडावर, कृष्ण उर्फ गोलू पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहल्ला रायपुर, शाहनवाज, परदीन उर्फ सैनी निवासी अलीपुरा, फैज पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज तथा जुनेद पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला फील्ड, कस्बा शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 286/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। इसके अतिरिक्त बरामद मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इनमें कृष्ण उर्फ गोलू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।--------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

