home page

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, आरोपित पर 10 मुकदमे हैं दर्ज

 | 
पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, आरोपित पर 10 मुकदमे हैं दर्ज


बिजनौर, 07 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में रविवार रात करीब 10 बजे बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा प्लास्टिक के कट्टे में एक रस्सा, एक छुरी और एक फावड़ा बरामद किया है।

आरोपित पर 31 अगस्त पर ग्राम मौज्जमपुर तुलसी स्थित एक बाग में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश निवारण अधिनियम के तहत किया गया था। आरोपित पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना नजीबाबाद में धारा 3(5)/109(1) बीएनएस और धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बिजनौर डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुजम्मिल शातिर किस्म का गौ-तस्कर है और उसके खिलाफ पहले से 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है। इस मुकदमे में दो आरोपिताें इदरीश पुत्र रईस निवासी कोतवाली देहात और शहनवाज पुत्र शमशाद निवासी मौहल्ला जाब्ता गंज नजीबाबाद को पुलिस ने 5 सितंबर को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र